फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर पांच घंटे तक ताला

Fri, 20 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,बलिया ।
विज्ञापन
agitation
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने मानदेय की मांग को लेकर गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने जमकर नारेबाजी की। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने समझा-बुझाकर कार्यालयों में जड़े ताले को खुलवाया।
विज्ञापन


बैरिया के ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा था। जिसमें बकाए मानदेय की भुगतान नहीं होने की स्थिति में गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी थी। लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। तय समय पर गुरुवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने रोजगार सेवकों को समझाया-बुझाया। 

साथ ही एसडीएम ने ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया कि    जून तक बकाये मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर रोजगार सेवकों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। इसके साथ ही ब्लाक मुख्यालय पर जड़ा ताला खुला। आंदोलन करने वालों में धनजी यादव, मिथिलेश यादव, लक्ष्मण सिंह, विकेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रीतेश, अरविंद कुमार, चंद्रेश सिंह, अशोक वर्मा, सुनील कुमार यादव, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें