फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इस शहर में आसपास के इलाकों में फिर बढ़ा लॉकडाउन 

Thu, 09 Jul 2020 07:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया शहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। शहर व आसपास के इलाकों में अब 21 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में तय फल व सब्जी की दुकानें सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि  शहर में अनावश्यक घूमने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एल-1 की अस्पतालों की संख्या बढ़ाकर पांच की गई है। नगर पालिका बलिया के 16 वार्डों में धरना, प्रदर्शन, धार्मिक आयोजन आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें