फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जनजीवन बेहाल

Sat, 27 Dec 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आम जनजीवन बेहाल हो गया है। शनिवार की सुबह देर तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


सड़कों पर वाहन कोहरे के कारण रेंगते नजर आए। पशु-पक्षी भी ठंड के कारण बेहाल दिख रहे हैं। बावजूद जिला प्रशासन गिने चुने जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर कोरम पूरा कर रहा है।

कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। लोग बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कमरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कड़के की ठंड के बावजूद जिला प्रशासन ने अलाव की माकूल व्यवस्था न तो शहरी क्षेत्रों में और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में किया है।
विज्ञापन


इससे गांव तथा शहर के गरीब  लोग, राहगीर ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। जयप्रकाशनगर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के गांवों में जिला प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे गरीब तबके के लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला और तहसील प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अलाव के साथ ही गरीब तबके के लोगों में कंबल की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन


 ताकि कड़ाके की ठंड से गरीब तबके के लोगों का बचाव हो सके। नगर में नगरपालिका ने अलाव जरूर जलवाया है,  लेकिन उसके द्वारा जलवाया  गया अलाव नाकाफी साबित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें