फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन रही थी शराब, भट्टियां नष्ट कराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। घाघरा नदी के किनारे यूपी एवं बिहार सीमा पर ककरघट्टा गांव के सामने एवं मनियर दियरा टुकड़ा नंबर-दो के सामने अवैध रूप से शराब की भट्ठियां चलाई जा रही हैं। मनियर पुलिस ने रविवार की शाम को इसका खुलासा किया और अभियान चलाकर भट्ठियों को नष्ट कराया। शराब बनाने वाले सामग्री को भी नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद धंधे में संलिप्त लोग आदत से बाज नहीं आ रहे है। आलम यह है कि इसको शराब तस्करों ने कुटीर उद्योग बना दिया है। इसे बंद कराना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती है। शराब तस्कर शराब बना कर यूपी और बिहार के इलाकों में आपूर्ति करते हैं। इससे युवाओं में नशाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ रहे है और शराब तस्कर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें