फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कांवड़ियों के वेश में शराब तस्कर, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
बिहार पुलिस द्वारा पकड़ा गया कावरियों के भेष में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब और वाहन। पु - फोटो : Archive
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। सावन में कांवरियों की भीड़ का फायदा उठाकर शराब तस्करी की अनोखी तरकीब अपनाने वाले गिरोह काे मांझी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने भगवा झंडों से सजी स्कॉर्पियो और पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 276 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों से चालक सत्येन्द्र सिंह निवासी डेहरी शेखपुर, रितिक निवासी भगवानपुर, चुलबुल कुमार, कृष्णम कुमार, संजय कुमार, दिलीप कुमार, रितेश कुमार निवासी समस्तीपुर, बुलबुल कुमार निवासी मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया।
मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप वाहनों के जरिये बिहार पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जयप्रभा सेतु के आसपास निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान बिहार की ओर जा रही संदिग्ध स्कॉर्पियो और पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों की रोका। तलाशी के दौरान वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि शराब की खेप बलिया में लोड की गई थी, जिसे बिहार के समस्तीपुर में पहुंचाकर उतारने की योजना थी। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने वाहनों को भगवा रंग के झंडों से सजाया था।
ताकि वे कांवड़ियों के वाहनों जैसे नजर आएं। सावन के दौरान कांवरिया वेश की आड़ में तस्करी की इस रणनीति से पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने बरामद शराब और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें