फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हल्की बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
शहर में हो रहे बूंदाबादी के बीच एनएच-31 से होकर गुजरते बाइक सवार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में रविवार की सुबह हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। लगातार पांच दिनों से मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों की परेशानी का बढ़ा दिया है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। हवा का रुख बदलने के बाद ही मौसम में बदलाव होगा। मौसम में आए परिवर्तन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से आसमान में बाद छाए रहे। करीब 10.30 बजे हवा के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। उसके बाद आसमान साफ हुआ।
बेल्थरारोड : सुबह हल्की बारिश हुई। उसके बाद तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। करीब 10 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो 11 बजे तेज हो गई। इस दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली कड़की। ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में बदलाव से शादी विवाह की आयोजन से जुड़े परिवारों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि बारिश और तेज धूप के बीच कार्यक्रम की व्यवस्था करना चुनौती पूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें