बलिया। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश एवं बूंदाबांदी की वजह से गलन फिर लौट आई है। बीच में दो धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मौसम की बेरुखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मंगलवार को भी सूर्य देव का दीदार तक नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में काले-काले बादलों ने डेरा जमाए रखा। वहीं बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से आमजन सहित पशु-पक्षी बेहाल हो गए हैं। कभी कोहरा, कभी सर्द हवा तो कभी बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार से रुक-रुक हो रही बारिश व बूंदाबांदी ने एक बार फिर गलन बढ़ा दिया है। गलन के कारण लोग अपने घरों में दुबके नजर आए। ठंड की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इससे दूकानदार मायूस नजर आए। वहीं यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।