फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगकर कारोबारी को लूटा

Thu, 14 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा गांव के समीप एक युवक को लिफ्ट देना गल्ला व्यवसायी को महंगा पड़ गया। मंगलवार को देर शाम तमंचा सटाकर कारोबारी से 45 हजार रुपये लूट के बाद लुटेरे अंधेरे में फरार हो गए। घटना से सहमा कारोबारी बाइक से गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन



 काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह किसी तरह घर पहुंचा। कारोबारी परिवार ने तीसरे दिन गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


रसड़ा नगर के वार्ड नंबर 12 सोनईडीह बनियाबाद निवासी गल्ला कारोबारी गोपाल जी गुप्ता मंगलवार को देर शाम सिवरी अहमहट गांव से वसूली करके अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


गोपाल की माने तो रोहना पुल के पास पहुंचने पर एक युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। गोपाल ने बाइक रोक दी और उसे रात में अकेले देखकर पीछे बैठा लिया। वह कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि गोपाल की बाइक के पीछे एक अन्य बाइक भी आ गई। जिस पर दो युवक सवार थे।


इसी बीच गोपाल के पीछे बैठे युवक ने तमंचा सटा दिया और बाइक रुकवा दी। फिर तीनों लुटेरे उसके पास से 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गोपाल को तमंचा सटाते ही वह कांपने लगा और गिरकर  बेहोश हो गया। काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह किसी तरह घर पहुंचा, वहां उसकी भी हालत काफी खराब हो गई।

उधर कारोबारी का परिवार दहशत में था। गुरुवार को गोपाल के घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


इस संबंध में रसड़ा के क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने बताया कि अभी तक गल्ला कारोबारी की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। अगर लूट हुई है तो निश्चित रूप से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें