फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भीषण गर्मी से जनजीवन बदहाल, तेज गर्म हवाओं से लोग घरों में दुबके, शीतल पेय पदार्थ का लिया सहारा

Wed, 23 Apr 2025 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

20 किमी प्रति घंटे रफ्तार की चलने वाली तेज गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। आलम ये रहा कि पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया और लोग शीतल पेय पदार्थ के सहारे पर दिखे लेकिन इन्हें राहत मिलती नजर नहीं आई।
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में शीतल पेय लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी व लू का तेवर बुधवार को भी बरकरार रहा। सूर्यदेव के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया। तेज गर्म हवा लोगों के चेहरे को झुलसा दे रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर था। 20 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोगों को चेहरा झुलस जा रहा था। ठीक दोपहर में गर्मी का असर अपने चरम पर रहा।

विज्ञापन


ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग बाजारों में सत्तू का शर्बत, खीरा, ककरी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिक्स, शरबत आदि का सेवन करते नजर आए। मौसम के तल्ख तेवर से आवागमन करने वालों को और भी असुविधा हो रही है। गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जिला मुख्यालय में 12 बजे के बाद मुख्य बाजार, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आवाजाही कम नजर आई।

हर कोई सिर और चेहरा ढक कर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आए। सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगीं। लू के कारण सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरी करने वालों काे हुई।
विज्ञापन


तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जिसके चलते दोपहर को शहर के प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। गर्मी ने पूरी तरह जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

पांच दिन में 35 से 42 डिग्री पहुंंचा तापमान
भीषण गर्मी व उमस के बीच इधर पांच दिनों में तापमान चढ़़ता ही जा रहा है। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था। जिससे लोगों को राहत मिली थी लेकिन इसके बाद सूर्यदेव ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया। अब दो दिनों सेे पारा 42 डिग्री पार रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राहत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

ऐसे चढ़ता जा रहा पारा--(सेलिसयस में)

तिथि-----अधिकतम---न्यूनतम
19 अप्रैल-- 35------- 23
20 अप्रैल--- 39------- 25
21 अप्रैल---- 41------ 27
22 अप्रैल---- 42------ 27
23 अप्रैल---- 42------ 26

दिन भर जारी रहा बिजली की आंख मिचौली
जिले के कई इलाके में दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। सुबह से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही। कुछ इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी देखने को मिली, जिससे लोग परेशान रहे। बिजली विभाग ने लाइन सुधार कार्य के नाम पर कुछ क्षेत्राें में बिजली बंद की दी। इस भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बिजली निगम ने दावा किया था कि गर्मी के मौसम में बेहतर आपूर्ति के लिए तैयारी की गई है, लेकिन ऐसा नहीं लग रहा है कि विभाग अपने वादे पर खरा उतर पाया है। पेड़ों डालियों से तार क्षतिग्रस्त हाे जा रहेे थे, जिससे आपूर्ति ठप हो जा रही थी। रात में भी हनुमानगंज क्षेत्र में बिजली गुल रही। शहर के कई इलाकों में दिन में बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें