फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाद-बीज की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, जांच के दायरे में पांच

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति दयाछपरा में डीएपी के लिए पहुंचे किसान।संवाद
विज्ञापन
बलिया। रबी के सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी खाद-बीज की दुकानों की जांच कर रहे हैं। इधर, बीच कृषि विभाग की तरफ से की गई जांच में दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। वहीं, जांच के दायरे में पांच दुकानें हैं। जिले में खाद की पर्याप्त स्टाॅक सुनिश्चित करने के लिए जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम खाद-बीज की दुकानों की जांच कर रही है। दुकानदार किसी भी हालत में ओवर रेटिंग न करें, इसके लिए छापा मारा जा रहा है। रेवती व बैरिया में एक-एक दुकानों पर खाद की जांच में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, अभी पांच दुकानें जांच की दायरे में है। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने बताया कि किसानों को उचित दामों पर गुणवत्ता का खाद-बीज मिले, इसके लिए दुकानों की लगातार जांच की जाती है। अभी कमियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह किसी भी दशा में खाद व बीज की गुणवत्ता को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें