फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार्जिंग स्टेशन निर्माण के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में परिवहन निगम की तरफ से रोडवेज बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन के निर्माण की आस अब जग गई है। पहले से प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एआरएम ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य सितंबर में ही शुरू होना था लेकिन बारिश की पानी जीराबस्ती वर्कशाप में जमा होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। परिवहन निगम की तरफ से पहले ही चार्जिंग स्टेशन के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। निगम ने पिनैकल कंपनी को चार्जिंग स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन के तैयार होने के बाद जिले से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदूषण का भी खतरा कम होगा। परिवहन निगम के आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो में बलिया में पहला चार्जिंग स्टेशन तैयार होगा। परिवहन निगम की तरफ से बिजली विभाग की शर्तों को पूरा कर लिया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही डिपो में इलेक्ट्रिक बसें आने लगेगी। निगम की मानें तो डिपो में फिलहाल बाहर से इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। आजमगढ़ परिक्षेत्र में परिवहन निगम की तरफ से अभी एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिली है। गोरखपुर व वाराणसी से इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने की योजना है। आने वाली बसों के चार्जिंग के लिए यहां व्यवस्था रहेगी। गोरखपुर से इलेक्ट्रिक बसों के चलने से हनुमानगंज, सुखपुरा, सिकंदरपुर, बंशीबाजार व बेल्थरारोड तक जाने वाले लोकल यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछाई जानी है।
एक बार चार्ज होने पर 200 किमी तक होता सफर
फुल चार्ज होने में बस को चार से पांच घंटे का समय लगेगा। चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकेगा। चर्जिंग स्टेशन के लिए बिजली विभाग से 240 वाट का कनेक्शन लिया गया है।
विज्ञापन

जीराबस्ती वर्कशाप में चार्जिंंग स्टेशन की योजना निगम से पहले ही पारित है। बारिश का पानी जमा होने से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। जल्द कार्य शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था पिनैकल कंपनी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। -प्रेम चंद्र, एआरएम, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें