बैरिया। तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय के बिना किसी सूचना तहसील मुख्यालय से गायब होने पर डीएम ने सख्ती दिखाई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय बिना किसी सूचना, पूर्वानुमति अथवा अवकाश स्वीकृत कराए तहसील मुख्यालय से गायब रहे। ऐसे में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद लखनऊ के अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। न्यायिक कार्य बाधित न हो, इसके लिए तहसीलदार के न्यायालय में विचाराधीन धारा 34 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के समस्त वादों को तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सुरेमनपुर व नायब तहसीलदार के न्यायालय में बराबर स्थानांतरित कर दिया जाए। बैरिया के न्यायालय में विचाराधीन धारा 34 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के समस्त वादों को तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सुरेमनपुर व नायब तहसीलदार बैरिया के न्यायालय में बराबर-बराबर स्थानांतरित कर दिया जाए।