फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आदेश के पहले ही दिन ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। राजस्व विभाग की ओर से ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था पहले ही दिन धड़ाम हो गई। एक जुलाई को बैरिया तहसील क्षेत्र के किसी भी ग्राम सचिवालय में लेखपाल नहीं पहुंचे। इससे प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को निराश हाथ लगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने निर्देश जारी किया था कि एक जुलाई से क्षेत्रीय लेखपाल समेत ग्राम स्तर के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम सचिवालयों में निर्धारित दिवस पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस व्यवस्था के तहत अधिवास, आय, जाति, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी सहित करीब 10 प्रकार की सेवाएं ग्राम सचिवालय स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी, ताकि लोगों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि बुधवार को लेखपालों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में ग्राम सचिवालयों में ड्यूटी के लिए रोस्टर तैयार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक-एक लेखपाल के जिम्मे कई गांव होने के कारण उनकी तैनाती रोस्टर के आधार पर की जाएगी। जल्द ही रोस्टर के अनुसार लेखपाल एवं अन्य संबंधित कर्मचारी ग्राम सचिवालयों में बैठकर ग्रामीणों को सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें