फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब थे लेखपाल और कानूनगो, नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
भीमपुरा थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनते एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नरहीं थाने में सैकड़ों फरियादी पहुंचे इसमें जमीन से संबंधित पुराने मामले ज्यादा थे, नौ में से एक का ही निस्तारण हो पाया। लेखपाल व कानूनगो के नहीं पहुंचने के कारण राजस्व के मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया। बैरिया थाने में खतौनी से नाम गायब करने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन

नरहीं थाने में 11.30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे। चौरा गांव निवासी शिवनाथ राम ने बताया कि बलुआ मौजा में जमीन के विवाद का निस्तारण करना था लेकिन लेखपाल नहीं मिलते। चार महीने से दौड़ लगा रहा हूं। इसी गांव के राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह चौथी बार आए हैं। जमीन की पैमाइश करानी है। कानूनगो ही नहीं हैं। नरहीं गांव निवासी परशुराम राम ने बताया कि मौजा हरदासचक में जमीन से संबंधित मामला है लेकिन लेखपाल नहीं आएं है।
बैरिया थाना क्षेत्र में भूमि खरीदने और दाखिल खारिज के पांच वर्ष गुजर जाने पर भी देवांती देवी निवासी चकिया हाकिमों के दरवाजे पर दस्तक दे रही है। शनिवार को बैरिया थाने में यह मामला एसडीएम व क्षेत्राधिकारी के समक्ष रखा। श्रीकृष्ण निषाद निवासी प्रसाद छपरा ने 2001 में जमीन खरीदी। 2002 में नामांतरण करवाया लेकिन बिना किसी आदेश खतौनी से नाम गायब हो गया। बैरिया निवासी निजामुद्दीन अपनी बेटी की पिटाई के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकातयत करने आए थे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। भीमपुरा थाना में उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। पंद्रह मामले पंजीकृत किए गए। इसमें नौ राजस्व और छह मामले पुलिस विभाग के थे। एक को निस्तारित किया गया। गड़वार थाना प्रांगण में नायब तहसीलदार अजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने चार में दो मामलों का निस्तारण किया। उभांव में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के सामने 14 आवेदन आए, जिनमें चार का निस्तारण किया गया। बांसडीहरोड में 17 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। नौ मामलों का निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें