फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कल, 13 केंद्रों पर 5,643 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन से संबंधित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता के पदों पर भर्ती परीक्षा-2025 की सभी तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

जनरल स्टडीज एवं समाजशास्त्र विषय की इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 5,643 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि केंद्रों के प्रवेश द्वार 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ उड़नदस्तों को भी सक्रिय रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें