फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली छूट तो उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना

विज्ञापन
नगर में कुछ छूट के साथ खुली दुकानों पर खरीददारी करने निकले लोगों के चलते विशुनीपुर चौराहे पर लगा ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन के दो चरणों की सफलता से उत्साहित जिला प्रशासन ने तीसरे चरण में रोस्टर के मुताबिक विभिन्न श्रेणी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इससे सोशल डिस्टेंस का जमकर मखौल उड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। हालांकि दुकानों के खुलने से खरीदार और दुकानदार दोनों उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ रही है। इस बीच शहर में कई बार लॉकडाउन की लक्ष्मण रेखा तार-तार हुई। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए सभी चौराहों पर फोर्स की तैनाती की थी, लेकिन अचानक घरों से बाहर निकले लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।
स्थान- चौक स्टेशन रोड़
समय- मध्याह्न 12.00 बजे
लाक डाउन के कारण तकरीबन चालीस दिनों तक वीरानगी को आत्मसात करने वाली यह सड़क तीसरे चरण में छूट के कारण बुधवार को गुलजार दिखी। लोग छूट की अवधि में जरूरत के समानों की खरीद करने में तल्लीन दिखें। जिससे दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक रहीं।
विज्ञापन

स्थान- विशुनीपुर चौराहा
समय- अपराह्न 12.30 बजे
इस चौराहे से सटी दवा मंडी होने के कारण वैसे तो यहां लॉकडाउन के दौरान भी चहल पहल रही, लेकिन तीसरे चरण में मिली विशेष रियायत ने चौराहे की शक्लोसूरत ही बदल डाली। कल तक खाली रहने वाली सड़कें अब वाहनों की भीड़ से जाम का शिकार हो रही है।
स्थान- ओकडेनगंज चौराहा
समय- अपराह्न 1.00 बजे
शहर में प्रवेश का केंद्र बिंदु माना जाने वाला यह चौराहा आम दिनों में व्यवसायिक गतिविधयों के लिए अलग पहचान रखता है, जो बुधवार को सहज ही दिखी। जिला प्रशासन द्वारा मिली विशेष छूट का लाभ उठाने वालों ने चौराहा के समीप स्थित फलों और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में खूब खरीददारी की।
स्थान- आर्य समाज रोड़
समय- अपराह्न 1.30 बजे
जिला प्रशासन द्वारा तीसरे चरण में रोस्टर के मुताबिक विभिन्न श्रेणी की दुकानों को खोलने की मिली छूट का असर बुधवार इस इलाके में भी दिखा। लोगों ने जमकर मनमाफिक सामानों की खूब खरीददारी की, जिससे चिलचिलाती धूप में भी भीड़ रही।

नगर के स्टेशन-चौक रोड पर खुली दुकानों से खरीददारी करने के निकले लोगों के चलते लगा जाम।- फोटो : BALLIA

नगर के आर्यसमाज- ओक्डेनगंज चौराहा मार्ग पर सजी फलों की दुकान तथा खरीददारी करने निकले लोग।- फोटो : BALLIA

मालगोदाम रोड स्टेट बैंक शाखा के बाहर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े उपभोक्ता।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें