फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत को नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सूबे के नेताप्रतिपक्ष और बांसडीह क्षेत्र से विधायक रामगोविंद चौधरी ने उप मुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को ठीक कराने की गुजारिश की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बासंडीह विधान सभा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन सड़कें जर्जर हो गई है, जिन पर आवागमन करना जानलेवा है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में इन सड़कों के रख रखाव पर एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में मनियर से चांदपुर होते हुए भोज छपरा तक जर्जर हो चुके टीएस बंधा को ठीक कराने का आग्रह किया है। साथ ही बांसडीह, मनियर मार्ग से मल्हौवा होते हुए लोहटा तक जाने वाली सड़क, दुर्गीपुर से करम्मर नहर मार्ग, नगर पंचायत बांसडीह से पर्वतपुर टीएस बांध होते हुए भोजपुरवा, टिकुलिया सड़क पर जल जमाव एवं उसके कारण मार्ग के क्षतिग्रस्त होने, कुसौरी कला से रेवती एव हरिहा कला से रेवती मार्ग के पुन: निर्माण का निर्देश देने हेतु अनुरोध किया है। चौधरी ने कहा कि शिरामपुर से सूर्यपुरा होते हुए बांसडीह बेरुरबारी मार्ग एवं बसंतपुर बेरुरबारी मार्ग से भंवरपुर होते हुए सुखपुरा कस्तूरबा विद्यालय तक के मार्ग का चौड़ीकरण जनहित में आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें