फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदी व्यवसायी के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। नेता प्रतिपक्ष/ विधायक रामगोविंद चौधरी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सुर्यपुरा, सैदपुर, मुड़ियारी, बरियारपुर व मनियर आदि गांवों का दौरा किया। नेता प्रतिपक्ष ने प्रमुख बिंदी व्यवसायी शमसूल होदा के मृत्यु, शिवनरायन राय के भतीजे की मौत, रामाशंकर प्रसाद के पुत्र की मौत व डॉ. जगदीश प्रसाद के पुत्र के घायल होने की सूचना पर परिजनों से मिल ढांढस बंधाते हुए परिजनों से कहा कि हमारी जब भी जरूरत पड़े हमें बताएं। मैं 24 घंटे आपके पूरे परिवार की मदद करने को तैयार हूं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय समस्या की जब भी हमें जानकारी होती है। हम समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही जब तक समाधान नहीं हो जाता उसपर अडिग रहते हैं। इस सरकार में आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं है। गरीब, लाचार व बेसहार को सरकारी योजनाओं से वंचित कर अपने चहेतों का काम किया जा रहा है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी। इस मौके पर उदय बहादुर सिंह, संकल्प सिंह, अजय सिंह, गुल मुहम्मद, अशोक चौधरी, जेपी यादव, उपेंद्र पटेल, रमाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें