फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लेक्ट्रेट में अधिवक्ताओ का प्रदर्शन। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आहवान प्रदेश बंद के समर्थन में सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने आए दिन हो रहे अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर जुुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह, ओमप्रकाश दुबे, रमेश पांडेय, रमाकांत यादव, राकेश यादव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, राधेश्याम प्रसाद, अरविंद कुमार, समीउल्लाह अंसारी, ददन पांडेय, विनोद ओझा, सुरेश मिश्रा, अखिलेश कुमार मेहता आदि रहे। संचालन बालेंदु कुमार ओझा ने किया।
उधर, बार काउंसिल के आह्वान पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई और कोषागार के सामने धरना प्रदर्शन करने तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने प्रस्ताप पारित किया कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है और प्रशासन द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ता कल्याण निधि में सरकार द्वारा हर साल दी जाने वाली धनराशि भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, घनश्याम पांडेय, सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अविरल कुमार ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें