फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: व्यवस्था से नाराज अधिवक्ताओं ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
बैरिया तहसील के न्यायालयों में अव्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्तागण।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के विभिन्न न्यायालयों में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और गो बैक के नारे लगाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालयों में मुकदमों की सुनवाई और आदेश की प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुरूप नहीं चल रही है।
कई मामलों में बिना नियत तिथि के ही आदेश किए जाने का आरोप लगाया। न्यायालयों से पत्रावलियों के गायब होने के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि थानों से शांति भंग के मामलों में चालान होकर न्यायालय पहुंचने वाले मामलों में पुलिस के माध्यम से अधिवक्ताओं पर कागजात वापस कराने और फीस की रकम लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि जब तक अधिवक्ताओं की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं होता, न्यायालयों के कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।
इस दौरान राजकुमार तिवारी, देवेंद्र मिश्र, बसंत पाण्डेय, राम प्रकाश सिंह, अरुण श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव, ओंकार पाण्डेय, अजय सिंह, जाकिर हुसैन, शिवजी सिंह, पप्पू तिवारी, संजय सिंह, अशोक वर्मा समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें