फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलगण न्यायिक कार्य से रहे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रताप गढ़ के अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या के विरोध में मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने एक बैठक की। जिसमें हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ उनकी गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके साथ अधिवक्तागण पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ता असुरक्षित है। बीते दो महीने के अंदर दो अधिवक्ताओं की हत्या कानून के रखवालों पर सवालिया निशान है।
विज्ञापन

सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बीते माह कोर्ट परिसर में बार कौंसिल अध्यक्ष उप्र की हत्या और इस बार प्रतापगढ़ जिले के अधिवक्ता श्री ओम मिश्र की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। जो बहुत ही निंदनीय है। अधिवक्ता दीप नारायण ठाकुर ने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं की हत्या से ऐसा लगने लगा कि अब हम खुदको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। इस मौके सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दूबे व क्रिमिनल बार रेवेन्यू के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र की संयुक्त बैठक में संपन्न हुई। जिसका संचालन महासचिव घनश्याम पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव क्रिमिनल बार दीनानाथ चौरसिया, परमिंदर तिवारी, विमल कुमार राय, विकास राय, अशोक ओझा आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें