फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, प्रधानपति, पूर्व ग्रापंअ समेत सात के विरूद्घ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। विकास खंड के सरायभारती गांव में कूट रचित कर एक करोड़ से अधिक धनराशि के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान, प्रधानपति, पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सचिव सूर्य प्रकाश यादव की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख किया गया है कि ग्राम प्रधान गीता सिंह व उनके पति रामरज सिंह उर्फ मोहन सिंह, रोजगार सेवक लालसा देवी व उनके पति हरेंद्र, तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद यति, अवधेश शर्मा पुत्र रामदरश शर्मा ने बाबा ईंट उद्योग के प्रपत्रों में कूट रचना कर दस्तावेजों में हेराफेरी कर 2016 -17 से 2019-2020 तक एक करोड़ आठ लाख 40 हजार 760 रुपये गबन किया है, जो जांच में दोषी पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर इन लोगों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बता दे कि गांव के अरविंद यादव, भोला यादव, जग बहादुर यादव, वैकुंठ तिवारी, नसीम अहमद, संजय खरवार, रामअवध यादव आदि ने शिकायत पत्र में गांव में सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप लगाया था। जिस पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, खंड विकास अधिकारी प्रभात कुमार सिंह, एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश यादव, एडीओ कॉपरेटिव विजेंदर यादव, एडीओ एजी रमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारियों ने 29 जनवरी को ग्रामसभा द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसमें अनेक कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई थी। जिसमें अधिकांश काम धरातल पर नही दिखे। शौचालय, आवास, नाली व खडंजा आदि में भी अनियमितता मिली। विगत दो वर्षों का प्रिया साफ्ट में विकास कार्यों का विवरण भी दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें