फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन के विवाद में मृत पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार रोक की पैमाइश की मांग

विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के बैजलपुर निवासी पूर्व सैनिक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक संगठ
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के बैजलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल पूर्व सैनिक हृदय नारायण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने राजस्व विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते भूमि की पैमाइश कर विवादित गेट हटवा दिया गया होता, तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
सूचना मिलने पर एसडीएम रवि कुमार और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को दो दिनों के भीतर भूमि की पैमाइश कराकर विवादित गेट हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। इस दौरान पूर्व सैनिक संघ चिलकहर के अध्यक्ष महात्मा सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ भारत माता के जयघोष के बीच दिवंगत पूर्व सैनिक को सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि दो-दो बार राजस्व टीम गठित होने के बावजूद कानूनगो, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई। उनका कहना था कि समय पर पैमाइश हो जाती तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी। पुलिस की मौजूदगी में महावीर घाट पर पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अर्जुन सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पत्नी वंदना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसे देखकर उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस मौके पर सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह, दिलीप सिंह, दिनेश राजभर, आनंद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें