फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नगर में नहीं घुस पाएंगे बड़े वाहन

Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन



इसके लिए मंगलवार सुबह आठ रूटों को डायवर्ट कर इसे बुधवार देर रात तक जारी रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने संबंधित थानाध्यक्षों को पुलिस बल लगाकर निर्धारित डायवर्जन रूट के मुताबिक बड़े वाहनों का आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया है।


डायवर्जन रूट के मुताबिक बड़े वाहन फेफना तिराहा से ही गड़वार रोड के लिए मोड़ दिए जाएंगे। किसी भी हाल में शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। गड़वार से बलिया मोड़ और त्रिकालपुर मोड़ से थाना गड़वार पर आने वाले सभी बड़े वाहन सुखपुरा रोड पर मोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन



सुखपुरा चौराहे पर आने वाले बड़े वाहन सुखपुरा चौराहा से बेरूआरबारी रोड पर मोड़ दिए जाएंगे। वहीं बांसडीह मैरीटार चौराहा से बड़े वाहन बांसडीह कोतवाली की तरफ मोड़ दिए जाएंगे। बांसडीह चौराहा से बड़े वाहन को रेवती रोड पर मोड़ देंगे। साथ ही रेवती जाने वाले बड़े वाहन बैरिया रोड पर चिरैइया मोड़ तिराहा की तरफ भेजे जाएंगे।


वहीं चिरैइया मोड़ से मेला की तरफ आने वाले बड़े वाहन को रेवती रोड पर मोड़ दिया जाएगा। किसी भी दशा में कोई भी बड़ा वाहन बलिया शहर की तरफ नहीं आएंगे। फेफना और बैरिया से आनेजाने वाले बड़े वाहनों को इसी रोड पर आवागमन जारी रहेगा। इस पूरे डायवर्ट रूट को लागू करने में थानाध्यक्ष फेफना और बैरिया का मुख्य दायित्व होगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें