फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानें बंदकर सड़क पर उतरे

Thu, 11 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल पर गत दिनों लखनऊ में हुए हमले के विरोध में गुरुवार को जिले में व्यापारियों ने दूकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


जिले में जगह-जगह उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया। नगर में कारोबारियों ने बाइक जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और कंछल पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 बंदी के चलते नगर में सुबह चाय, पान के लिए भी तरस गए। दोपहर बाद धीरे-धीरे करके दूकानें खुलीं तो लोगों ने राहत की सांस ली।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर गुरुवार की सुबह नगर सहित ग्रामीण इलाके में व्यापारियों ने अपनी-अपनी दूकानें बंद रखी।

नगर सहित विभिन्न तहसील मुख्यालय और कस्बे के दूकानदारों ने भी सुबह से दूकानों को बंद कर पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और विरोध में शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर में कारोबारियों ने दोपहर में बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में बैठक की।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कंछल पर जानलेवा हमला करना और आरोपियों की एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी न होना व्यापारी समाज का अपमान है।

अब व्यापारी समाज आंदोलित हो गया है, जिससे न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला महामंत्री टुनटुन सर्राफ ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारी समाज की उपेक्षा हो रही है।

प्रदेश और जनपदों में कारोबारियों के साथ लूट और छिनौती की घटनाएं रोज हो रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन लाल गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने सरकार को मत दिया, जिससे सूबे में अखिलेश यादव की सरकार बनी।

 अब उन्हीं की सरकार में व्यापारी अपने को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। गुप्ता ने मांग किया कि प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी जल्द हो।

 व्यापारियों ने नगर में बाइक जुलूस निकालने और बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री राजकुमार अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील सराफ, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल मंत्री अनिल कुमार, आनंद सिंह, आलोक अग्रवाल, प्रभु जी रौनियार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें