फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

322 विद्यालय बने परीक्षा केंद्र

Thu, 11 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने का दावा किया है। काफी मशक्कत के बाद जिला परीक्षा समिति ने 322 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


 अब तक जनपद के यूपी बोर्ड परीक्षा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्रों की संख्या 300 के आंकड़े को पार की है। परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक होने से छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में सहूलियत मिलेगी।

अब देखना है कि जिला परीक्षा समिति को यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने में कितने सफलता मिलती है। इसका असर पर शिक्षा माफियों पर कितना पड़ता है।

जिला परीक्षा समिति ने एक माह पहले 217 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर सूची प्रकाशित की थी, लेकिन अंतिम सूची गत सात सितंबर तक जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


काफी माथापच्ची के बाद गत आठ अक्तूबर के अंक में अमर उजाला में एक खबर ‘केंद्र निर्धारण में देरी, उठ रहे सवाल’ के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन ने गत मंगलवार को 105 और विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही 322 विद्यालयों की सूची गत मंडल समिति को भेज दी।

विभागीय सूत्रों की माने तो बढ़ाए गए परीक्षा केंद्रों में डिबार विद्यालय भी शामिल किए गए हैं। गौरतलब हो कि 322 में से 217 विद्यालयों को एक माह पहले ही केंद्र बनाकर सूची जारी कर दी गई थी।

इसके बाद अन्य केंद्रों के निर्धारण से पहले परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार जायसवाल को हटा दिया गया। यहीं नहीं उनकी जगह पर जीआईसी के एक लिपिक को परीक्षा प्रभारी बनाया गया था।

 मगर उनके द्वारा अपनी परेशानियों को बताते हुए प्रभार लेने से मना कर दिया गया। ऐसे में जिला परीक्षा समिति ने करीब एक माह के मशक्कत के बाद 105 और विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया है।

अब देखना है कि परीक्षा केंद्र बढ़ाने के बाद जिला परीक्षा समिति परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने में सफल मिलती है या पिछले साल की तरह इस साल भी शिक्षा माफियाओं के आगे घुटने टेक देती है।

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला समिति ने 322 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर मंडल समिति को भेज दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें