फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरएफ प्लांट के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर पंचायत रेवती की ओर से मंगलवार को कुंआ पीपर ग्राम सभा में रेवती-पचरुखिया मार्ग के किनारे स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एमआरएफ) प्लांट के लिए भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक एवं अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कनक पांडेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नगर पंचायत रेवती को प्रदेश का विकसित नगर पंचायत बनाएं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त एमआरएफ प्लांट के साथ मशीनरी भी लगाई जाएगी जो सितंबर तक पूर्ण होने की सम्भावना है। इस पलांट के द्वारा नगर के 8 वार्डों के कूड़े को वैज्ञानिक विधि से 100 प्रतिशत छटाई करके जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। जिससे शासन की मंशानुरुप नगर से निकलने वाले कूड़े का स्थाई समाधान हो सकेगा तथा नगर प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त हो सकेगा। इस मौके पर शंभूकांत तिवारी, रुपेश पाण्डेय, संजय कुमार, रमेश शर्मा, शमीम, राजेश गुप्ता, मानव तिवारी, सुधीर, अविनाश सिंह, राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें