फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में परिवार को बनाया बंधक

Sat, 06 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने एक महिला के परिवार को उसी के घर में ताला लगाकर कैद कर दिया। किसी तरह वहां से भाग निकले भाई -बहन ने शनिवार को डीएम मुरली मनोहर लाल से मिलकर पूरा मामला बताया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सीओ सिकंदरपुर ने परिवार को मुक्त कराया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भरथांव गांव का है।
थाना क्षेत्र के भरथांव गांव निवासी सदभावना पाठक ने डीएम से मिलकर बताया कि जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने शुक्रवार को उसकी मां तारा देवी, बहन चंचल, भाई सूर्यकांत- चंद्रकांत के साथ उसे भी एक कमरे बंद कर दिया।

लेकिन मैं और मेरा भाई किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रहे। बाद में अपने एक रिश्तेदार के साथ कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा तथा रविंद्र नाथ तिवारी के पास पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी मदद से तहरीर लिखवाकर यहां पहुंची। पूरी बात जानने के बाद डीएम ने बच्चों को अपनी  कस्टडी में लेते हुए सीओ सिकंदरपुर को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

साथ ही संबंधित थाने पर तहरीर देने को कहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिकंदरपुर राजाराम यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में विधवा के परिवार के लोगों को उसके ही मकान में बंद कर दिया गया था। विधवा तथा उसके बच्चों को मुक्त करा दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें