फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 17 अतिक्रमणकारियों से वसूले 20500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमणरोधी अभियान शनिवार को एससी कॉलेज चौराहे से कदम चौराहे तक चलाया गया। 17 अतिक्रमणकारियों से अर्थदंड के रूप में 20500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व टीम ने इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने का असफल प्रयास किया, जहां सत्ता पक्ष के लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग होना पड़ा। लोगों में चर्चा रही कि अभियान के दौरान सत्ता पक्ष के लोगों और अधिकारियों में नोकझोंक भी हुईं। इसके उपरांत एससी कॉलेज चौराहा से कदम चौराहा तक चले अभियान के दौरान सड़क के दोनों तरफ पटरी व नाली पर किए गए अस्थाई व स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
साथ ही यह चेतावनी दी गई कि अपने निजी भूमि पर ही दुकान लगाकर व्यापार करें। सभी दुकानदारों से अपने दुकान के समक्ष नो पार्किंग का नोटिस लगाने और वाहनों को सड़क से कम से कम दो मीटर छोड़ कर ही पार्किंग करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें