फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार स्थानों पर चोरों ने लाखों की चोरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात अलग-अलग चार स्थानों पर चोरों ने घर को खंगाला और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नंदलाल गोंड पुत्र स्व. जगमोहन गोंड निवासी पतिसा मौजा बकवां के यहां चोर पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर नीचे आंगन में उतर गए। इसके बाद जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे उस कमरे को बाहर से बंद कर चोरी को अंजाम दिया। चोर करीब दो लाख रुपये का गहने, कीमती कपड़ा और अन्य सामान लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि उसके लड़के का तिलक 17 और 26 अप्रैल की शादी होना सुनिश्चित था, लेकिन कोविड-19 की वजह से टल कर शादी दिसम्बर में तय हो गई। उधर, कुछ ही दूरी पर स्थित शिवजी वर्मा के घर में पीछे से घुसकर चोरों ने करीब पांच हजार रुपये नगद लेकर चले गए। लेकिन लोगों भनक तक नहीं लगने दी। इसके बाद रामनिवास सिंह के घर में चोर गए जहां कुछ भी नहीं मिला तो डिब्बे में रखी दाल को ही उठा ले गए। चोरों ने ग्राम के प्रधान कमलाकर यादव के घर को निशाना बनाया और छत के रास्ते घर में घुस बाहर से सभी कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद एक कमरे रखे चार हजार रुपये नगद और एक आलमारी चुरा लिया। घर में खटपट की आवाज सुन महिलाएं बाहर सोए परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया, तब तक चोर पेो के सहारे उतरकर भाग चुके थे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
गुमटी का ताला तोड़ नगदी समेत हजारों का सामान चुराया
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे नगदी सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी दीपक रावत पुत्र सुबाष रावत नवरतनपुर चट्टी पर नरहनी वाले रोड पर गुमटी में मोबाइल एसेसिरीज की दुकान चलाता है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। इसी दौरान रात में गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे बैटरी, ईनवर्टर, होम थियेटर आदि सामानों को चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें