फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो घायल-

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/ पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के भोज छपरा गांव में रविवार की दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के निवासी रामचंद्र यादव 55 पुत्र स्व राम सिंगार यादव एवं अलगू राजभर 50 पुत्र श्रीकिशुन राजभर रविवार की दोपहर धान की रोपाई करवा रहे थे। इसी बीच अचानक तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए दोनों ट्यूबवेल के पास पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में दोनों आ गए और जमीन पर गिर पड़े। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में उन्हें अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें