फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से नौ बच्चों को श्रम परिवर्तन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शुक्रवार को नगर में श्रम परिवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसादव व क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल, चाय, मिष्ठान व इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर छापेमारी की, जहां से नाबालिक नौ बच्चों को हिरासत में लिया। इसके बाद उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देते हुए सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड, मालगोदाम रोड, इंदू मार्केट, महादेव मार्केट में छापेमारी की गई, जहां से नौ नाबालिग बच्चों को हिरासत में लिया गया। वहीं कार्य करा रहे दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके बाद चाइल्ड लाइन को बुलाया गया। तत्पश्चात पकड़े गए बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देते हुए सुपुर्द किया गया। बताया कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। इस मौके पर चंदन कुमार, उप निरीक्षक अजय यादव, कांस्टेबल अशोक तिवारी, एसजेयूटी बृजेश पटेल, भुवनेश्वर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें