रामगढ़। मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर बेलहरी ब्लॉक के ग्राम सभा गंगापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास की सूची का सत्यापन डोर टू डोर जिला कृषि प्रसार अधिकारी अवलेश राव द्वारा शुक्रवार को किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम सभा गंगापुर में 411 पीड़ितों की सूची का सत्यापन का कार्य शुरू हुआ। पहले ही दिन जिला मुख्यालय से पहुंचे जांच अधिकारी ने ग्राम सभा गंगापुर स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि अभी सत्यापन का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री का सपना है कि अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति को ही लाभ मिले और आपत्रों की जांच कर इस योजना से बाहर किया जाएगा। हर ग्रामसभा द्वारा जो भी सूची अपलोड कराया गया है। उसमें काफी अनियमितता देखने को मिल रही है। जनपद में हर ग्राम सभा से कुछ ना कुछ शिकायतें मिली थी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने सख्त कदम उठाते हुए दोबारा सत्यापन का जांच का निर्देश दे दिया है। जिसके तहत जांच की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही आपात्रों का नाम सूची से काट कर हटा दिया जाएगा। ताकि पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान श्याम कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।