जिलेको बिहार से जोड़ने वाला बाबू कुंवर सिंह सेतु करीब एक वर्ष पहले बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर भारी वाहन को एक माह पहले बिहार सरकार ने बंद करा दी थी।
अब शनिवार से इसकी मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द लोगों को राहत मिलेगी। वीर कुंवर सिंह सेतु के मरम्मत का टेंडर विकास इंटरप्राइजेज को दिया गया है।
बातचीत में साइट इंचार्ज प्रमोद ने बताया कि इसके चार बैरिंग पूर्णरूप से नाकाम हो चुके हैं। इनकी मरम्मत चार दिन बाद शुरू होगी। उसके बाद कोई वाहन नहीं चलेंगे।
जिला प्रशासन को लिखकर दे चुके हैं कि मरम्मत के दौरान कोई वाहन नहीं चलेंगे। बताया कि मनाही के बाद भी रात में हादसे की परवाह किए बिना वाहन चल रहे हैं। मरम्मत के कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इस कार्य को निर्बाध रूप से कराने के लिए छोटे वाहनों पर भी रोक लगाने की जरूरत पड़ेगी।