फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मिलेगी सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विनोद राय के घर पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : balia
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को नरहीं गांव पहुंचे, जहां गोलीकांड में मृत भाजपा नेता विनोद राय के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृत विनोद की पत्नी को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद दी और उनकी बड़ी बेटी प्रिया को स्नातक करने के बाद सरकारी नौकरी दिलवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने नरहीं गोलीकांड की निंदा करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी। कहा कि यह तो तय है कि प्रदेश की अखिलेश सरकार ने दोष मानने के बाद ही डीएम और एसपी को निलंबित किया है। घटना में अधिकारियों का दोष नहीं होता  तो सरकार यह कदम नहीं उठाती।

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि विनोद राय की बड़ी बेटी प्रिया को स्नातक करने के बाद सरकारी नौकरी दी जाएगी। ज्ञात हो कि प्रिया स्नातक के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। इस मौके पर फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, सांसद भरत सिंह, मऊ के भाजपा नेता उत्पल राय, गाजीपुर के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के भतीजा आंनद राय मुन्ना, गाजीपुर के भाजपा नेता पशुपति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें