बलिया। अक्सा एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी रतसर कला की ओर से कोरोना संक्रमण से पीडि़त व्यक्तियों की जांच के लिए स्थायी फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर जिला प्रशासन को भेंट किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग के साथ किया।
इस फोन बूथ कोविड-19 सैंपल कलेक्शन सेंटर की मदद से एक साथ बड़ी संख्या में लोगों की जांच में सहायता मिलेगी। इस फोन बूथ को गाड़ी में लोड करके अलग-अलग कॉलोनी में आसानी से ले जाया जा सकता है। वायरस के संक्रमण से डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा भी होगी। इसके अलावा बार बार पीपीई किट के प्रयोग से भी बचा जा सकता है। जिलाधिकारी ने इस आपदा के समय में इनोवेटिव सोच के साथ कोविड कलेक्शन बूथ के लिए सभी सदस्यों की तारीफ करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी रतसर कला के अध्यक्ष मुक्तानंद सिंह, सचिव दीप्ति सिंह, ग्राम प्रधान स्मृति सिंह, भानुप्रकाश सिंह बबलू आदि रहे।