बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरण्टाडीह अन्तर्गत ग्राम सभा उजियार के कुहकुमपट्टी (तकिया मुहल्ला) में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने पुलिस से शिकायत किया कि तकिया निवासी कुछ लोगों ने छुट्टे बछड़े का वध कर आपस में बांट लिया। सूचना मिलते पुलिस हरकत में आ गई। एएसपी संजय कुमार व सीओ सदर चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
बताया जाता है कि रविवार को उजियार गांव के कुछ लोगों ने कोरंटाडीह चौकी प्रभारी को सूचना दी कि तकिया निवासी चार लोगों ने एक छुट्टे बछड़े का वध का आपस में बांट लिया है। इसके बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने के भी आरोप लगाए। इसी बीच मामले की जानकारी होते ही एएसपी व क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने इस बाबत जांच शुरु कर दी। इस बाबत सीओ ने बताया कि मामले की जांच की गई लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। यह भी बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।