रसड़ा के राजकीय गोदाम पर धरना देते कोटेदार संघ के लोग।
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोटेदारों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि जबतक उनकी मांगें नहीं पूरी होती हैं तबतक वे अनाज और केरोसिन का उठान नहीं करेंगे।
सस्ते गल्ले गोदाम पर तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक खाद्यान एवं मिट्टी तेल का उठान नही करेंगे। तहसील अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व उचित दर विक्रेताओं ने सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मांग पत्र में मांग किया की बाघवा कमेटी के अनुसार कोटेदारों को 35000 वेतन अन्य राज्यो की तरह प्रदेश एवम केन्द्र सरकार दो रुपया प्रति किलो कमीशन दिया जाय ई पास मशीन से वितरण 90 प्रतिशत अगूंठा आधार प्रमाणीकरण से किया जा रहा है तो कोटेदारों के ऊपर ई सी एक्ट 3/7 का लगाये जा रहे मुकदमा समाप्त किया जाय प्रधान सचिव लेखपाल सर्तकता समिति से प्रमाण पत्र लेने की वाध्यता समाप्त किया जाय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत होम डिलवरी सुनिश्चित करने की मांग किया। इस मौके पर बनारसी राम, चंद्रभान सिंह, विंध्याचल सिंह, रामजी सिंह, अभय कुमार सिंह, रविंद्र गुप्ता, बब्बन कन्नौजिया, लल्लन पाल, परशुराम, अजित पाल, सुरेश राम, रमायन यादव आदि उपस्थित रहे ।