बलिया। बीमा कराने और राशन वितरण के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ने मंगलवार को जिला कोटेदार संघ के नेतृत्व में कोटेदारों ने जिला आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया और डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय को पत्रक सौंपा। इसके उपरांत सदर तहसील क्षेत्र के सभी राजकीय सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने ई-पास मशीनें विभाग को वापस लौंटा दी। कोटेदारों के इस कदम से 15 मई से वितरित होने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न के वितरण पर ग्रहण लग गया है।
डीएसओ को सौंपे पत्रक में कोटेदारों ने विभाग द्वारा अब तक डोर स्टेप डिलीवरी लागू नहीं किये जाने तथा कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा बीमा नहीं कराये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। आरोप लगाया कि कोटेदार जोखिम भरे माहौल में निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निवर्हन कर रहे है। बावजूद इसके राजकीय सस्ते गल्ले के दुकानदारों का कोई पुरसा हाल लेने वाला नहीं है। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से बेलहरी समेत दुबहड़, हनुमानगंज, सोहांव, गड़वार, बेरुआरबारी के कोटेदारों के अलावा संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, उदयभान पांडेय, अनिल तिवारी, रमेश मिश्रा, संजय ओझा बब्लू, अखिलेश पांडेय,ओम प्रकाश पांडेय, योगेंद्र ओझा,नंद लाल यादव,मदन राय, पिंटू तिवारी,चंद्रावती देवी, श्रीकांत ओझा,मीना मिश्रा, कांती देवी,बरमेश्वर सिंह, कंचन देवी, हीरालाल राम, कमलाकर सिंह, अर्मिला ओझा, दिनेश राय, पूनम शुक्ला, संजय शुक्ला, अखिलेश सिंह, विश्वनाथ गोड, श्रीराम तिवारी,पुष्पा सिंह,
बीमा को छोड़ कर कोटेदारों की सभी मांगे पुरानी है, जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जा रहा है। बीमा संबंधी मांग शासन को प्रेषित की जा रही है। कोविड-19 से उपजी महामारी के दौरान कोटेदारों को उपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना अपेक्षित है। इसके लिए कोटेदारों से उनकी समस्या के समाधान के लिए वार्ता की जा रही है।
कृष्ण गोपाल पांडेय
जिला आपूर्ति अधिकारी