रसड़ा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमहर पट्टी दक्षिण में शनिवार को कोविड का टीकाकरण के दौरान टीका कम होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों को सूचना मिली कि यहां पर टीकाकरण बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही होगा। यहां पर दो केंद्रों पर टीकाकरण कराए जाने की व्यवस्था शुरू हुई। इस दौरान जहां ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग टीका लगाने पहुंच गए। वहीं शहरी क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में पहुंच जाने से टीका का अभाव हो गया। इसके चलते मात्र 80 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। नतीजतन घंटे इंतजार करने वालों को जब टीका नहीं लगा तो वे हो हल्ला मचाना शुरू कर दिए। काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।