बलिया। महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ के बरात में शामिल एक युवक को किसी अज्ञात युवक ने चाकू मार दिया। जिससे वह लहुलूहान हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में बनकटा निवासी रोहित कुमार (17) मंगलवार को नगर में निकली शिव बरात में शामिल था। डीजे पर डांस करते समय कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे चाकू मारकर फरार हो गया। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गया। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के चचेरे भाई के तहरीर पर पांच अभियुक्तों के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार होने वालों में राजा शाह पुत्र संतोष, अमित शाह पुत्र प्रकाश शाह, राजन सोनी पुत्री गणेश सोनी, रोशन शाह पुत्र जयनाथ शाह तथा गणेश कुमार पुत्र रामायण शाह आदि रहे। इस बाबत कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि घायल के चचेरे भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।