फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वाहन के इंतजार में खड़े युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित राघव सिंह के डेरे पर खड़े युवक पर शुक्रवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी संजय सिंह मुन्ना पुत्र दिनेश सिंह बैरिया बाजार में किसी के यहां नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह बैरिया जाने के लिए अपने घर से चले थे। राघव सिंह के डेरे पर बैरिया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। पीड़ित के अनुसार उसी समय घात लगाए गांव के ही एक व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर दिया। संजय सिंह पर चाकू से कई बार वार किए। वह लहूलुहान होकर रोड पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं ।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मो. उस्मान, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें