जय बाबा पशुपतिनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को मुबारकपुर स्थित खेल मैदान पर फ्रेंड्स क्लब खोरीपाकड़ और एमसीसी क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया। इसमें खोरीपाकड़ की टीम ने मुबारकपुर को 16 रनों से हरा दिया।
मुबारकपुर की टीम ने टास जीत कर क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। खोरीपाकड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में उतरी मुबारकपुर की टीम नौ विकेट खोकर निर्धारित ओवर में मात्र 102 रन ही बना सकी। इस तरह मुबारकपुर की टीम को खोरीपाकड़ से 16 रन से शिकस्त खानी पड़ी।
मैन आफ दी मैच और मैन आफ दी सीरीज खोरीपाकड़ टीम के विवेक बने। बेस्ट फिल्डर का अवार्ड उप विजेता टीम के खिलाड़ी असरफ को मिला। अच्छे कप्तान का पुरस्कार खोरीपाकड़ के मुन्ना को मिला। मुख्य अतिथि पृथ्वीनाथ राय ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ ही 2100 रुपये नकद का पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम को 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
मैच में निर्णायक की भूमिका में संदीप राय, पिंकू राय और सीता राम रहे। इस मौके पर प्रधान सुदर्शन राय, वशिष्ठ राय, कमलेश राय, अजीत राय, आशीष कुमार राय, शिवकुमार, भीम, सुनील राय, मोनू राय, नंदजी, अजब राय आदि रहे।