बांसडीह में कांग्रेस की नीतियों को बताते पीके टीम के सदस्य।
बांसडीह कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे किसान रथ यात्रा के तहत मंगलवार को बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में खाट सभा का आयोजन बांसडीह ब्लॉक के पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक के अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य दिलीप कुमार ने किसान मांग पत्र के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए मांग पत्र भरवाया।
इस दौरान उमाशंकर पाठक, प्रतुल कुमार ओझा, माखन सिंह, बिजेंद्र मिश्र, अमरनाथ पांडेय, संजय पांडेय, श्रीराम तिवारी, दया राजभर, श्यामानंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।