जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर सोमवार की शाम विपणन गोदाम जिगनी मनियर पर गोदाम सीज की कार्रवाई पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपणन गोदाम पर अगस्त माह के राशन उठान कराने गए कोटेदारों को एसएमआई व गोदाम इंचार्ज द्वारा चावल वितरण के लिए नहीं दिए जाने के कारण जिलाधिकारी बलिया से शिकायत की।
जिसको संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी आरएमओ बलिया नरेंद्र कुमार तिवारी को तुरंत मौके पर जाकर गोदाम का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सोमवार की शाम गोदाम पर अधिकारीद्वय ने गोदाम में चावल उपलब्ध पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारी एवं गोदाम इंचार्ज से चावल न बांटे जाने की जानकारी ली।
इसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा यह हिलाहवाली किया गया कि कोटेदार समयसीमा अंतर्गत चावल का उठान नहीं करने पहुंचे। जिसके कारण उन्हें चावल नहीं दिया गया। लेकिन यह बात डिप्टी आरएमओ को गले नहीं उतरी और जिलाधिकारी को मामले को संज्ञान में देते हुए गोदाम सीज किए जाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई करने से राशन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इस संबंध में विपणन गोदाम सीज होने की कार्रवाई के बाबत पूछे जाने पर एसएमआई कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई। वहीं डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि जिलाधिकारी से कोटेदारों ने राशन वितरण के लिए चावल नहीं मिलने की शिकायत की गई। जांचोपरांत गोदाम में चावल पाया गया। लिहाजा सीज की कार्रवाई की गई।