फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खरीद-दरौली पीपा पुल का उद्घाटन

विज्ञापन
खरीद-दरौली ​स्थित पीपा पुल का फीता काट कर शुभारंभ करते विधायक मो. रिजवी साथ में अन्य। आयोजक
विज्ञापन
सिकंदरपुर। खरीद-दरौली के बीच सरयू नदी पर बने पीपा पुल का उद्घाटन बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने किया। इससे खरीद और दरौली घाट के बीच आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने कहा कि इस वर्ष सरयू नदी में दो धाराएं बहने के कारण पीपा पुल के निर्माण में कुछ विलंब जरूर हुआ, लेकिन अब पुल शुरू हो जाने से लोगों की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पक्के पुल के निर्माण की मांग विधानसभा में नियम 301 के तहत मुख्यमंत्री से की जा चुकी है। प्रयास है कि जल्द पक्का पुल बन जाए, ताकि बरसात और बाढ़ के समय लोगों को परेशानी न हो। विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि धनाभाव का बहाना बनाकर जनहित की योजनाओं को रोका जा रहा है। सपा शासनकाल में खरीद-दरौली घाट पर पक्का पुल, मंडी और स्पोर्ट्स कॉलेज जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत कराए गए थे और उनका शुभारंभ भी हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता से ये अधूरे पड़े हैं। उद्घाटन समारोह में डॉ. मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, कृष्ण कुमार यादव उर्फ बुड्ढा, गुरु लाल राजभर, अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें