दीपावली की खुशियां खाकी के लिए और भी नई सौगात लेकर आई और तीन उपनिरीक्षकों को प्रमोशन मिला जिससे अब ये निरीक्षक बन गए। अब पुलिस वालों के कंधों पर स्टार बढ़ चुके हैं और ये अब आगे देश सेवा में और भी योगदान करने की कसम खा रहे हैं।
बलिया में पुलिस की बेहतरीन कार्यशैली के बाद तीन उपनिरीक्षकों को प्रोन्नति मिली है। अब इनके कंधो पर स्टार बढ़ गए हैं और आगे और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए ये उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
बताते चलें कि उपनिरीक्षकों हल्दी थाने से बृजेन्द्र कुमार सिंह, बैरिय थाने से सुशील कुमार दूबे और फेफना थाने से राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
पुलिस महानिदेशक के आदेश के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर और प्रशिक्षु उपाधीक्षक शिवांक सिंह ने पुलिस आफिस में पदोन्नत अधिकारियों के कन्धे पर स्टार लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दीपावली पर्व से पहले पुलिस विभाग में मिलने वाली प्रोन्नति को लेकर सभी उत्साहित थे मौका जब स्टार के बढ़ने का आया तो फक्र के साथ सभी आगे बढ़े और वर्दी का फर्ज निभाने की कसम खाई।