बलिया के रसड़ा में दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बेहतर ईलाज का आश्वासन दिया।
रसड़ा कोटवारी मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप बुधवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। उसके बाद मौके पर अफरा - तफरी मच गई। घटना चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के नाम कलावती देवी, हरि प्रकाश, चित्रा और अप्पू हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि हादसा तब हुआ जब हरि प्रकाश अपनी मां और बहन को लेकर रसड़ा आ रहा था। सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े ।घायलों को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां से कलावती और चित्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।