राजधानी रोड स्थित एएम कांवेंट स्कूल के प्रांगण में फूल टच कराटे प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें फैजाबाद में हुए कराटे प्रतियोगिता के चार विजेता प्रतिभागियों का अभिनंदन किया गया। फैजाबाद में हुए प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने अनिता मेमोरियल कांवेंट स्कूल के चार प्रतिभागियों ने प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश ओझा के नेतृत्व में प्रतिभाग किया था।
जिसमें आशुतोष यादव, विवेक सिंह, गरिमा और कुमकुम सिंह शामिल रही। गरिमा सिंह को अपने वर्ग में प्रथम स्थान और कुमकुम सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि आशुतोष और विवेक सिंह भी अपने-अपने वर्ग में अव्वल हे। विद्यालय में आयोजित समारोह मं शिक्षकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन रजनीश राय, शैलेश कुमार राय, अशोक कुमार राय, एसएन मिश्र, समीर कुमार पांडेय, एम राय आदि उपस्थित रहे।