फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा, दिखा उत्साह, महिलाओं ने गाए गीत

Wed, 19 Feb 2025 06:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ और यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंची। बता दें कि यहां पर 19 फरवरी से 27 फरवरी तक महायज्ञ का कार्यक्रम होना है।
 
विज्ञापन
यज्ञशाला का चक्कर लगाती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाराबांध के टोला पर नवनिर्मित शिवमंदिर में श्री पंचायतन शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे बाजे के संग कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन


यज्ञाचार्य आचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय व यज्ञाधीश शिवेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंचा, जहां विधि विधान से कलश को स्थापित किया गया। यज्ञाधीश शिवेश्वर दास जी महाराज ने बताया कि 19 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित महायज्ञ में प्रतिदिन अधिवास प्रवचन, हवन के साथ ही संध्या काल में कथावाचकों द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम निर्धारित है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कलश शोभायात्रा में यजमान रमेश यादव, देवमुनी यादव, बंशीधर यादव, राजेंद्र यादव, श्रीकांत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें